Tamil Nadu: मुख्यमंत्री विजय ने दिल्ली में पीएम मोदी के साथ में की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, जोसेफ विजय अपनी कुर्सी संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे।. इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु की उन मांगों को लेकर बात की जो केंद्र सरकार के सामने काफी लंबे समय से हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो विजय, तमिलनाडु के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर दिल्ली पहुंचे थे।

तमिलनाडु हाउस पहुंचे विजय 
खबरों के अनुसार दिल्ली पहुंचने के बाद विजय सबसे पहले, सेंट्रल दिल्ली में तमिलनाडु हाउस पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात शाम 4 बजकर 30 मिनट के लिए शिड्यूल थी। शाम को प्रधानमंत्री से मिलने विजय सेवा तीर्थ पहुंचे। वहां करीब 25 मिनट तक दोनों की मीटिंग चली।

पीएम मोदी से क्या हुई बात?
खबरों के अनुसार विजय ने पीएम मोदी से तमिलनाडु से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की। इसमें सबसे खास था, तमिलनाडु में सरकारी इवेंट्स में वंदे मातरम के बजाय राज्य गीत तमिल थाई सबसे पहले गाने की अनुमति मांगना, विजय ने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स पर स्टडी चल रही है, उन्होंने पीएम से सीएबीएस को तमिलनाडु में स्थापित करने का अनुरोध किया।

pc- aaj tak