Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने कहा, शाह और पूरी संघी बटालियन चुनाव में नहीं डाल पाएगी असर

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह और आरएसएस पर हमला बोला। स्टालिन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही नहीं बल्कि संघ के लोगों की पूरी बटालियन भी तमिलनाडु चुनाव में असर नहीं डाल पाएगी। स्टालिन ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में डीएमके, भगवा पार्टी को हराकर जीत दर्ज करेगी। 

क्या बोले स्टालिन
स्टालिन ने आरोप लगाया कि 2024 में केंद्र में तीसरी बार भाजपा के सत्ता में आने के बाद दक्षिणपंथी संगठन आक्रामक रूप से काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि वे झूठ और पिछड़ी सोच फैला रहे हैं और इसलिए, ऐसे अभियान का मुकाबला करने के लिए डीएमके को जोरदार तरीके से अभियान चलाना होगा और अपने सिद्धांतों का प्रचार करना होगा।

पूरे भारत की रक्षा करें
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम स्टालिन ने कहा, सिर्फ तमिलनाडु और तमिल भाषा की रक्षा करना ही हमारा कर्तव्य नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य पूरे भारत और उसकी विविधता की रक्षा करना है। पूरे भारत में, डीएमके एकमात्र राज्य-स्तरीय पार्टी है जो वैचारिक रूप से भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। बीजेपी सिर्फ हमारे तमिलनाडु में सफल नहीं हो पाए। डीएमके अध्यक्ष ने कहा कि स्थिति को देखते हुए अमित शाह जैसे भाजपा नेता डीएमके से नाराज हैं। खबरों की माने तो स्टालिन ने कहा, अमित शाह ही नहीं, अगर आपकी पूरी संघी बटालियन के लोग भी ले आ जाएं, तो भी आप यहां कुछ नहीं कर पाएंगे। यह तमिलनाडु है।

pc- business-standard.com, business-standard.com, ft.com