Tamil Nadu: टीवीके को समर्थन देगी कांग्रेस, लेकिन इन शर्तों के आधार पर, कल हो सकता हैं शपथ ग्रहण

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु की 234 सीटों में 108 सीटें जीतकर विजय की पार्टी टीवीके ने इतिहास रच दिया है। लेकिन टीवीके बहुमत के आकंड़े को पार नहीं कर पाई। इसके साथ ही टीवीके राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस बीच कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग में गहन चर्चा के बाद टीवीके को समर्थन देने पर बात बनी है। लेकिन कांग्रेस सरकार में मंत्री पद चाहती है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस तमिलनाडु सरकार में दो मंत्री पद की मांग कर सकती है। इसके अलावा बोर्ड और कॉरपोरेशन में भी चेयरमैन पद की मांग कर सकती है। इस मीटिंग में जिन बातों पर सहमति बनी है। उसे लेकर रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि टीवीके को सशर्त समर्थन देने के लिए कांग्रेस की वर्चुअल मीटिंग में रिजोल्यूशन पारित किया गया है। कांग्रेस विधायक टीवीके को सशर्त समर्थन देने को तैयार हैं। इस संबंध में कल समर्थन पत्र जारी किया जाएगा और इसके बाद कांग्रेस विधायक टीवीके प्रमुख विजय से मुलाकात करेंगे। इस फैसले की जानकारी टीवीके को दे दी गई है। इससे पहले तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर विजय ने चेन्नई के पट्टिनमपक्कम स्थित अपने आवास पर विधायकों संग बैठक की। इस बैठक में विजय ने टीवीके कैबिनेट के संभावित मंत्रियों पर मंथन किया। टीवीके ने राज्यपाल को एक पत्र भी भेजा है, जिसमें उनसे मिलने का समय मांगा गया है। सूत्रों के मुताबिक, विजय सात मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं। उनकी कैबिनेट में उनके साथ कुल नौ मंत्री होंगे।

pc- deccanchronicle.com