Tamil Nadu: पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके नेता ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके में हुए शामिल, होने वाले हैं विस चुनाव

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु की राजनीति में आज का दिन बड़ा उल्ट फेर वाला रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके नेता ओ. पन्नीरसेल्वम द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) में शामिल हो गये। दोनों दलों के वरिष्ठ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे पन्नीरसेल्वम ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सीधे डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम पहुंचे और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से मुलाकात की।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पन्नीरसेल्वम के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह केवल गठबंधन का हिस्सा नहीं बने हैं, बल्कि पूरी तरह से डीएमके पार्टी में शामिल हो गये हैं। सूत्र ने कहा, ‘अगर यह मुलाकात केवल गठबंधन में शामिल होने के लिए होती, तो इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं पड़ती।

चुनावों से पूर्व पन्नीरसेल्वम के इस कदम का पहला संकेत पिछले सप्ताह तब सामने आया था, जब उनके सबसे वफादार माने जाने वाले विधायक पी. अय्यप्पन ने विधानसभा में खुले तौर पर स्टालिन की तारीफ की थी। यह कदम इस बात का संकेत था कि पन्नीरसेल्वम का मन डीएमके में शामिल होने का है।

pc- newsbytesapp.com