Team India: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच BCCI ने जितेश शर्मा को बनाया टीम का कप्तान
- byShiv
- 04 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच ही बीसीसीआई ने एक बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने जितेश शर्मा को अब एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। बीसीसीआई ने इसी महीने से शुरू हो रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।
इस टीम की कप्तानी जितेश शर्मा को सौंपी है। टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है। एशियाई क्रिकेट काउंसिल की ओर से इस महीने कतर में राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन किया जाना है।
इस टूर्नामेंट के लिए घोषित भारतीय टीम का उपकप्तान नमन धीर को बनाया गया है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन 14 नवंबर से होगा। भारतीय टीम यूएई के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से 16 नवंबर को होगा। भारतीय टीम 18 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी। 21 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। 23 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
PC- sj






