Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ आज होगा भारतीय टेस्ट टीम और वनडे टीम का ऐलान

इंटरेनट डेस्क। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज यानी मंगलवार 19 मई को होने जा रहा है। गुवाहटी में सिलेक्टर्स की बैठक होगी, जिसमें आईपीएल 2026 के ठीक बाद शुरू होने वाले एक टेस्ट मैच और उसके बाद खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन बाद में भी हो सकता है, क्योंकि कुछ खिलाड़ियों के साथ फिटनेस एक समस्या बनी हुई है। हालांकि, इससे पहले आप जान लीजिए कि किसे मौका मिल सकता है और इस सीरीज का शेड्यूल क्या है?

आईपीएल 2026 का समापन 31 मई को होना है और फिर एक सप्ताह से भी कम समय में भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में बिजी हो जाएंगे। 6 जून से भारतीय टीम को एकमात्र टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। टेस्ट मैच के बाद 14 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम को खेलनी है

भारत की संभावित टेस्ट टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और आकिब नबी डार

pc- businesstoday.in