Team India: विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड, 25 रन बनाते ही कर लेंगे अपने नाम
- byShiv
- 01 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। टीम इंडिया के के खिलाड़ी विराट कोहली की नजर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 दिसंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते है।
विराट अपने 28,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने से अब केवल 25 रन पीछे हैं। जैसे ही वह यह आंकड़ा पार करेंगे, वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे और पारियों के लिहाज से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे तेज 28 हजार इंटरनेशनल रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 से अधिक रन सिर्फ दो खिलाड़ियों ने बनाए हैं, महान सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा, सचिन तेंदुलकर ने सबसे कम पारियों में इस मुकाम को हासिल किया था और 644 बार बल्लेबाज़ी करते हुए 28,000 रन पूरे किए और अपने करियर में कुल 782 पारियों में 34,357 रन बनाए। वहीं कुमार संगकारा ने अपने करियर की आखिरी पारी में 28,000 रन का आंकड़ा छुआ था। उन्होंने 666 पारियों में 28,016 रन बनाए और 2015 में भारत के खिलाफ अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
pc- britannica.com






