Tej Pratap: पिता बनने की खबर पर बोले तेज प्रताप, बच्चा मेरा नहीं, अनुष्का से मेरा कोई रिश्ता नहीं

इंटरनेट डेस्क। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में आई अनुष्का यादव मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का यादव ने रविवार 8 फरवरी को बेटी को जन्म दिया है, इस बीच तेजप्रताप का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि अनुष्का या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है।

रिश्तों को किया खारिज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग अपने कथित रिश्तों को खारिज किया है। उन्होंने सोशल मीडिया की उन चर्चाओं को भी खारिज किया जिसमें कहा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव पिता बन गए हैं। इसे उन्होंने अफवाह बताते हुए कहा कि अनुष्का या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है।

जानकारी के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने उन लोगों का नाम भी लिया जिन्हें वो पहले जयचंद कहते रहे हैं। उन्होंने 5 जयचंद के नाम भी गिनाए हैं, उन्होंने मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह को जयचंद कहा और यह भी कहा कि इन जयचंदो ने मुझे बदनाम किया है।

pc- moneycontrol.com