Rahul Gandhi के जर्मनी में दिए बयान पर भाजपा का पटलवार, कहा- राहुल को भारत का नेता बनने में कोई दिलचस्पी नहीं
- byShiv
- 23 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जर्मनी के दौरे पर हैं और यहां उन्होंने भाजपा को लेकर बयान दिया है। जिसके बाद से बीजेपी भड़क गई है। राहुल गांधी ने जर्मनी यात्रा पर कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और बीजेपी का संस्थानिक ढांचे, खुफिया और जांच एजेंसियों पर कब्जा है। अब इस मामले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- राहुल गांधी पहले ही साबित कर चुके हैं कि उन्हें भारत का नेता बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। राहुल गांधी की सोच के अनुसार, भारत को विश्व गुरु बनने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। इससे पता चलता है कि ये लोग भारत के कितने बड़े दुश्मन हैं।
राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा, “हम हरियाणा में जीते थे, लेकिन चुनावी व्यवस्था में समस्याओं की वजह से हमें हरा दिया गया” उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इसे साबित भी किया। उन्होंने बताया कि तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जीत दर्ज कर चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर कई बार मुद्दा उठाया गया, लेकिन संस्थानों पर बड़े पैमाने पर हमला हो रहा है।
pc- punjabkesari.in





