Lost Wallet Tips: अगर खो जाए या फिर चोरी हो जाए आपका पर्स तो घबराएं नहीं, सबसे पहले करें आप भी ये काम
- byShiv
- 15 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग अपने पास पर्स रखते हैं, उसके अंदर पैसों के साथ साथ कई जरूरी डॉक्यूमेंट भी रखते है। ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड समेत कई जरूरी दस्तावेज इसमें रखकर ही चलते है। ऐसे में अगर आपका पर्स चोरी हो जाए या फिर आपसे गुम हो जाता है तो समय रहते कुछ जरूरी काम करना बेहद महत्वपूर्ण है।
सबसे पहले करें ये काम
पर्स के गुम होते ही आप सबसे पहले बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराएं। इसके लिए आप बैंक से संपर्क कर सकते हैं। ब्लॉक होने के बाद आपके कार्ड का कोई गलत उपयोग नहीं कर पाएगा।
पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाएं
इसके बाद आप अपने पास के पुलिस स्टेशन जाएं, वहां सारी घटना की जानकारी दें और शिकायत दर्ज कराएं। एफआईआर की कॉपी अपने पास संभालकर रखें, हो सकता है भविष्य में कानूनी जररूत के समय आपके काम आ सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
सबसे पहले सभी जरूरी कार्ड को ब्लॉक करवा दें
पुलिस में शिकायत करने में देरी न करें
पैन कार्ड का डुप्लीकेट मंगवा लें
ड्राइविंग लाइसेंस समेत सभी जरूरी दस्तावेजों को दोबारा बनवाएं
pc- lemonade.com




