Train Fare Hike: आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर, जाने कितना बढ़ा किराया, ये रही पूरी डिटेल

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर ट्रेन में सफर करते हैं या फिर कभी कभार करते हैं तो बता दें कि आज से रेल का सफर महंगा हो गया है। रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। आज से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

क्या जानकारी दी हैं
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार मंत्रालय ने 21 दिसंबर को ही 26 दिसंबर से यात्री किराया बढ़ाने के फैसले का एलान कर दिया था। यह एक वर्ष के भीतर दूसरी बार है जब रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराये में संशोधन किया है। इससे पहले जुलाई में किराये में बढ़ोतरी लागू की गई थी।

जानें कितना किराया बढ़ा?
खबरों के अनुसार रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 216 से 2,250 किमी तक किराये में 5 रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल सहित अन्य विशेष ट्रेनों में भी क्लास के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी।

pc-business-standard.com