Travel Tips: हनीमून की कर रहे हैं प्लानिंग तो फिर जा सकते हैं इन खूबसूरत जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। दिवाली के बाद शादियों के सीजन शुरू हो जाएंगे, ऐसे में अधिकतर शादिया सर्दियों का मौसम में ही होगी। ऐसे में ये मौसम कई कपल्स के लिए हनीमून ट्रिप का पसंदीदा समय होता है, ठंडी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फ, गर्म चाय और खूबसूरत नजारे इस सफर को यादगार बना देते हैं। ऐसे में आपको बता रहे हैं की आप कहा जा सकते है। 

शिमला 
सर्दियों में शिमला की खूबसूरती अलग नजर आती है। बर्फबारी देखने की इच्छा रखने वाले कपल्स के लिए यह एक जाना-पहचाना विकल्प है। हिमाचल टूरिज्म के मुताबिक दिसंबर से फरवरी के दौरान शिमला में बर्फबारी होती है। मॉल रोड पर घूमना, कैफे में बैठना और आसपास के पहाड़ी नजारों का आनंद लेना यहां की ट्रिप को आरामदायक बना देता है।.

गुलमर्ग
कश्मीर की वादियां सर्दियों में बर्फ की चादर से ढक जाती हैं, गुलमर्ग खास तौर पर बर्फ और विंटर स्पोर्ट्स के लिए जाना जाता है, भारत सरकार के पर्यटन पोर्टल के अनुसार दिसंबर से फरवरी के दौरान हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी आम है और गुलमर्ग, मनाली व औली जैसे स्थानों पर स्कीइंग और स्नो स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है।

pc- aaj tak