Travel Tips: जाना चाहते हैं घूमने तो फिर मानसून के मौसम में पहुंच जाएं आप भी यहां पर

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी हैं और इसके साथ ही मौसम भी अब सुहाना हो गया है। अगर आप भी मानसून के इस मौसम में घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है। जी हां केरल में मानसून आ चुका हैं और ऐसे में आप इस बार घूमने के लिए केरल जा सकते है। आज हम आपको यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे।

मुन्नार 
आप इस मौसम में केरल के मुन्नार जा सकते है। मानसून के मौसम में चाय के बागान, ठंडी हवाएं और खूबसूरत पहाड़ों से आपका दिल खुश हो जाएगा। बारिश के बाद यहां की हरियाली और बढ़ जाती है। 

एलेप्पी 
इसके साथ ही आप केरल का वेनिस कहलाने वाले एलेप्पी भी जा सकते है। बारिश मौसम में यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। एलेप्पी में आपको बैकवॉटर, हाउसबोट और चारों ओर छाई हरियाली बहुत ही पसंद आएगी। यहां पर नारियल के पेड़ों से घिरे गांव भी आपके दिल को भा जाएंगे।

pc- dreamlandmunnar-in