Travel Tips: बच्चों के साथ में जाना हैं घूमने तो फिर चुन ले इन हिल स्टेशनों को
- byShiv
- 02 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। बच्चों की स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने को हैं और आप भी अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आज आपको ऐसी जगहों के बोर में बताएंगे जहां आप शायद ही कभी घूमने गए हो। जी हां इस बार आप समर वेकेशन में घूमने के लिए इन जगहों को चुन सकते है। वैसे ये ऐसी जगह हैं जो आपको बेहद ही ज्यादा पसंद आने वाली है।
कल्पा, हिमाचल प्रदेश
आप इस बार बच्चों के साथ में हिमाचल प्रदेश के कल्पा जा सकते है। इस जगह को कम ही लोग जानते है। यह बेहद ही खूबसूरत जगह भी है। यह जगह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मौजूद है। कल्पा में आप गर्मी की छुट्टियां बिता सकते हैं। सतलुज नदी पर बसा यह शहर सेब के बगीचों, घने देवदार के जंगलों के लिए जाना जाता है।
केम्मनगुंडी, कर्नाटक
अगर आप साउथ में जाना चाहते हैं तो इसके अलावा आप घूमने के लिए दक्षिण के राज्यों में भी जा सकते है। आप इस बार कर्नाटक के केम्मनगुंडी जाएं। यह जगह कर्नाटक के चिक्कमगलरू जिले में मौजूद है, आपको इतनी पसंद आएगी आप खुश हो जाएंगे।
pc-tv9