Travel Tips: आप भी बच्चों के साथ इस बार जा सकते हैं मध्य प्रदेश की इस शानदार सी लोकेशन पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हें तो फिर ये खबर आपके लिए है। जी हां स्कूलों में वेकेशन का समय पास आ रहा हैं और ऐसे में इस बार आप घूमने के लिए मध्य प्रदेश भी जा सकते हैं। यह एक प्रमुख और ऐतिहासिक प्रदेश है। ऐसे में आप यहां जा सकते है। 

ओरछा
झांसी के आसपास में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है तो कई लोग सबसे पहले ओरछा घूमने का ही जिक्र करते हैं। ओरछा मध्य प्रदेश में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है जो बेतवा नदी के किनारे स्थित है। यहा आपको देखने को बहुत कुछ मिलेगा। 

क्या देख सकते हैं 
बताया जाता हैं कि इस शहर की स्थापना 16 वीं शताब्दी में हुई थी। ओरछा में ऐसे कई महल फोर्ट भवन और मंदिर स्थित हैं जो सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। आप ओरछा किला राम राजा मंदिर जहांगीर महल चतुर्भुज मंदिर। इसके अलावा आप यहां रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

pc- vacationindia-com