Travel Tips: घूमने के लिए आप भी जा सकते हैं इस बार जम्मू कश्मीर मे इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियों का हैं और हर कोई घूमने जाने की प्लानिंग करता है। ऐसे में आप भी अगर घूमने जाने की सोच रहे हैं तो फिर आपको इस बार जम्मू कश्मीर का प्लान बना लेना चाहिए। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आप इस राज्य में जा रहे हैं तो फिर कहा कहा पर घूम सकते है। 

गुलमर्ग
आप इस बार घूमने के लिए गुलमर्ग जा सकते है। यहा आप बर्फ पर कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। समर सीजन में गुलमर्ग की हरियाली मन मोह लेती है। दूर-दूर तक फैले चरागाह दिल छू लेते हैं। गुलमर्ग में विश्व प्रसिद्ध गंडोला राइड भी ले सकते हैं।

पहलगाम
इसके साथ ही आप पहलगाम भी जा सकते हैं  श्रीनगर से सिर्फ 54 किलोमीटर ही दूर यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच स्थित पम्पोर इलाके में केसर के खेत और सेब के बगीचे का दीदार कर सकते हैं।

pc- nativeplanet.com