Travel Tips: सावन में आप भी चले जाएं भोलेनाथ के इन मंदिरों में दर्शनों को, आ जाएगा आपको आनंद

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना शुरू होने वाला है, इस महीने के आते ही देशभर के कई श्रद्धालु दर्शन करने महादेव के मंदिर जाते हैं। वैसे तो शिव भगवान का हर मंदिर बहुत सुंदर होता ही है, लेकिन कुछ मंदिर ऐसे होते हैं जो देखने में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते हैं, सबसे खास बात है ये सारे मंदिर भारत में ही उपलब्ध है, जहां जाना हर किसी के लिए एक अलग ही अनुभव होता है।

उत्तराखंड में 
स्वर्ग की बात करें तो उत्तराखंड का नाम सबसे पहले आता है और उत्तराखंड में स्थित महादेव का मंदिर यानी केदारनाथ धाम की तो बात ही अलग है,  बर्फीले पहाड़ों के बीच स्थित ये मंदिर मानसून में बादलों से घिरा रहता है और चारों तरफ हरियाली फैली रहती है, जो इसे बेहद खूबसूरत बना देती है।  इसी तरह तुंगनाथ मंदिर भी है, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है,  यहां तक पहुंचने के लिए थोड़ी ट्रेकिंग करनी पड़ती है।

मैदानी इलाकों के प्रसिद्ध शिव मंदिर
पहाड़ों के अलावा अगर हम मैदानी इलाकों की बात करें तो, मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और सावन के हर सोमवार को यहां भव्य सवारी निकाली जाती है, इसके अलावा वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भी सावन में विशेष रूप से सजाया जाता है, जहां गंगा नदी के किनारे भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं।

pc- chardham-pilgrimage-tour.com