Travel Tips: मानसून में करले आप भी इस बार नेपाल की यात्रा, आ जाएगा घूमकर मजा

इंटरनेट डेस्क। मानसून आ चुका हैं और उसके साथ ही पड़ौसी देशों में भी इसका असर दिखने लगा है। ऐसे में आप भी अगर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं और वो भी इस बार भारत के बाहर की तो आप जा सकते हैं नेपाल। यहां आकर आपको मजा आ जाएगा। ऐसे में एक बार यहां का प्लॉन जरूर बनाए।

नेपाल
नेपाल वैसे तो खूबसूरत देश है। चारों तरफ हिमालय के पहाड़, मंदिर और कल्चर आपको यहा आकर्षित करता है। ऐसे में आप यहां घूमने के लिए आ सकते है। यहां आकर आप काठमांडू, पोखरा, नगरकोट जा सकते है। वैसे अभी यहां भी बारिश की शुरूआत होने वाली है।

कम बजट में हो जाएगा काम
वैसे नेपाल में रूकने के लिए खूब सारे सस्ते से सस्ते होटल आपको मिल जाएंगे। स्ट्रीट फूड और बड़े कैफे भी आपको यहां आराम से मिल जाएंगे। ऐसे में आप घूमने के साथ साथ नेपाली स्वाद का मजा भी ले सकते है।

pc- tv9