Trump: चीन दौरे के समाप्त होते ही ट्रंप ने कहा, ईरान के लिए विकल्प है- समझौता या विनाश

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन का दौरा समाप्त कर अमेरिका के लिए रवाना हो चुके है। इस बीच उन्होंने कहा कि ईरान ‘तबाह हो चुका है’ और उसे या तो संघर्ष समाप्त करने के लिए समझौता करना होगा या फिर विनाश का सामना करना पड़ेगा। तीन दिवसीय चीन यात्रा के अंतिम दिन ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘‘ईरान के लिए विकल्प है- समझौता या विनाश।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका ‘‘ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा’ ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ ईरान समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद कहा, वे अब खत्म हो चुके हैं, वे समझौता कर सकते हैं या फिर वे पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।

साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति शी अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होते देखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि शी ने मदद की पेशकश करते हुए कहा, यदि मैं किसी भी तरह मदद कर सकता हूं, तो मैं करना चाहूंगा। ट्रंप ने कहा कि चीन भी नहीं चाहता कि ईरान परमाणु हथियार रखे।

pc- tv9