Trump: रैली में बोलते बोलते ट्रंप करने लगे पत्नी मेलानिया के अंडरगारमेंट की बात, सुनने वाले रह गए हैरान

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है। वो कब क्या कह जाएं किसी को कुछ पता नहीं है। हाल ही में उन्होंने नॉर्थ कैरोलिना में एक रैली को संबोधित करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया। अपने भाषण के दौरान ट्रंप अचानक अपनी पत्नी मेलानिया  के अंडरगारमेंट्स का जिक्र करने लगे। उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

रैली में कह दी ऐसी बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप की यह रैली नॉर्थ कैरोलिना के उनके दौरे का हिस्सा थी, जिसे अमेरिकी राजनीति में एक अहम राज्य माना जाता है। अपने संबोधन में ट्रंप नीतिगत मुद्दों के  साथ-साथ अपने खिलाफ चल रही संघीय जांचों का भी जिक्र कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अगस्त 2022 में एफबीआई द्वारा उनके फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो आवास पर की गई तलाशी का हवाला दिया।

खंगाली थी अलमारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि तलाशी के दौरान एफबीआई एजेंट्स ने मेलानिया ट्रंप का वॉर्डरोब भी खंगाला। मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा, जांचकर्ताओं ने मेलानिया के निजी सामान को देखा, उन्होंने मेलानिया के अंडरगारमेंट्स भी बहुत करीने से तह किए हुए पाए, बिल्कुल परफेक्ट तरीके से पैक किया हुआ। फिर ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा, मुझे लगता है कि मेलानिया अपने अंडरगारमेंट्स को भी स्टीम आयरन करती हैं। दरअसल, ट्रंप अपनी इन टिप्पणियों के जरिए अमेरिका की संघीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे।

pc-danik bhaskar,ndtv.in, ABC news