Tulsi Puja: आपके घर में भी हैं तुलसी का पौधा तो रखना चाहिए इन बातों का विशेष ध्यान

इंटरनेट डेेस्क। सनातन धर्म में भी तुलसी का विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और नियमित पूजा होती है, वहां पर हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु में भी तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। 

तुलसी की दिशा
गलत दिशा में लगा तुलसी का पौधा फायदे की जगह नुकसान दे सकता है। वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में तुलसी नहीं रखनी चाहिए।

सूखने न दें तुलसी
यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा है तो, उसका विशेष ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। तुलसी के पौधे को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। यदि तुलसी का पौधा सूखता है तो उसे दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है।

तुलसी के पास न रखें ये चीजें
हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है, इसलिए इसके रखरखाव का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के पास हमेशा सफाई रखनी चाहिए। इसके आस-पास जूते-चप्पल, गंदे कपड़े या फिर झाड़ू आदि नहीं रखनी चाहिए।

pc- shrijagannathmandirdelhi.in