U19 World Cup: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने जड़ा खतरनाक शतक, तोड़ दिया 10 वर्ष पुराना रिकॉर्ड
- byShiv
- 22 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। अंडर 19 का विश्व कप में दुनियाभर के युवा खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस बीच बुधवार को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की युवा टीमें आमने सामने हुई, इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन मेयस ने इतिहास रच दिया। उन्होंने एक ही झटके में अब से करीब 10 साल पुराना कीर्तिमान चकनाचूर कर दिया।
उन्होंने एक बड़ा शतक लगाया, लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि 100 से भी ज्यादा रन तो उन्होंने बिना दौड़े चौके और छक्कों से ही पूरे कर लिए। बीच में बारिश भी होती रही, 42.2 ओवर के बाद अंपायर ने खेल रोक दिया। उस वक्त तक बेन मेयस 174 रन बना चुके थे। इस दौरान बेन मेयस ने 107 बॉल का सामना किया और अपनी पारी के दौरान 16 चौके और 8 आसमानी छक्के जड़े।
बेन मेयस अब इंग्लैंड की ओर से अंडर 19 में एक पारी में चौके और छक्कों से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2016 में इंग्लैंड के ही डैन लॉरेंस ने 150 बॉल पर 174 रनों की पारी खेली थी। तब उन्होंने 106 रन केवल चौके और छक्के से पूरे किए थे। डैन लॉरेंस ने अपनी पारी में 25 चौके और एक छक्का लगाया था, लेकिन बात अगर बेन मेयस की करें तो उन्होंने 16 चौके और आठ छक्के लगाए।
pc- indiatv.in






