Ukraine: एक और दुश्मन यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी में, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दावा
- byShiv
- 28 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन में युद्ध जारी हैं। रूस के आक्रमण से यूक्रेन त्रस्त भी है। लेकिन अब एक और दुश्मन यूक्रेन पर हमला करने की तैयारी में है। यह दावा खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है। उनका दावा है कि एक नए दुश्मन ने यूक्रेन की सीमा के पास हजारों की संख्या में सैनिकों को इकट्ठा किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये सैनिक भारी हथियारों और सैन्य साजोसामान के साथ सीमा पर मौजूद हैं। यूक्रेन अभी इस हालत में नहीं है कि वह किसी दूसरे दुश्मन का सामना कर सके। यूक्रेनी सेना पहले ही रूस से जंग लड़ने में व्यस्त है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूक्रेन ने बेलारूस से कहा है कि वह अपनी सीमा पर भेजी गई सेना को वापस बुला ले। यूक्रेन की यह अपील रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना की घुसपैठ के बाद आई है। यूक्रेन लंबे समय से आरोप लगा रहा है कि बेलारूस अपनी सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। उसका यह भी आरोप है कि रूस, बेलारूसी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर उसके देश में हमला कर रहा है।
pc- aaj tak