UP: कांस्टेबल की शादी रूकवाने पहुंची महिला पुलिसकर्मी, फोटो दिखा बोली 3 साल से कर रहा मेरा रेप
- byShiv
- 29 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। यूपी के संतकबीरनगर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल की शादी रुकवाने के लिए उसी के थाने पर तैनात रही एक महिला सिपाही पहुंच गई। महिला सिपाही अपने साथ डॉयल-112 के पुलिस कर्मियों को भी लाई थी। वह लोगों को दूल्हा बने कांस्टेबल के साथ अपने फोटो दिखाने लगी। महिला सिपाही चीखते हुए बोली कि दूल्हा बने शख्स ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसके साथ बार-बार रेप किया।
हुई धक्का मुक्की भी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला पुलिसकर्मी शादी रुकवाने की कोशिश करने लगी तो बारातियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। महिला सिपाही का कहना है कि बारातियों ने उसकी आंखों के सामने दो मिनट में कांस्टेबल की शादी करा दी। दूल्हा-दुल्हन ने जल्दी-जल्दी सात फेरे लिए और वहां से भाग निकले। यह घटना एक महीने पहले की है। मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर में आरोपी सिपाही किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा था तो बारात में पहुंच कर पीड़ित महिला सिपाही ने हंगामा खड़ा कर दिया था। लेकिन उसे निराशा हाथ लगी।
मामला करवाया दर्ज
खबरों की माने तो अब महिला सिपाही ने शनिवार की देर शाम मेंहदावल थाने में तैनात आरोपी सिपाही के खिलाफ रेप और एससीएसटी एक्ट में कोतवाली खलीलाबाद में केस दर्ज कराया। चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 2021 बैच की महिला सिपाही का आरोप है कि वर्ष 2022 में संतकबीरनगर के बखिरा थाने पर तैनाती के दौरान गाजीपुर जिले के थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र के बिजहरी गांव के रहने वाले 2018 बैच का एक कांस्टेबल भी बखिरा थाने पर नियुक्त था। उसी दौरान सिपाही कांस्टेबल ने उससे शादी करने का वादा करके प्रेम प्रसंग का प्रस्ताव रखा। उसने खुद को अनुसूचित जाति का होना बताकर शादी में दिक्कत की बात की तो सिपाही ने जाति से कोई परेशानी नहीं होना बता कर उससे शादी करने की हामी भरी। तभी से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। वर्ष 2022 से बखिरा थाने पर तैनाती के दौरान दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे। शादी के लिए कहने पर उसे भरोसा दिलाकर शांत कर देता रहा। आरोप है कि सिपाही ने उससे प्राइवेसी में शादी भी की। जिसकी तस्वीर उसके फोन में थी। सिपाही तब से लेकर लगातार शादी का झांसा देता रहा और लगातार कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।
pc- aaj tak






