UP: पांच दिनों से अस्पताल में बेहोश लड़की, सड़क पर मिली थी खून से लथपथ, मां ने कहा बेटी के साथ दोस्तों ने किया गलत...
- byShiv
- 31 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां एक कक्षा-9 की छात्रा सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिली है। आनन-फानन में छात्रा को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया। छात्रा पिछले पांच दिनों से बेहोश पड़ी है और उसे होश नहीं आ रहा है। वहीं लड़की की मां ने उसकी सहेलियों और दोस्तों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है।. साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
दुकान में नौकरी करती हैं मां
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता की मां परिवार के साथ आशियाना इलाके में रहती हैं और एक दुकान में काम करती हैं। मां ने बताया कि उनकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती है। बीते 25 दिसंबर को बेटी की एक दोस्त का फोन आया। इस दौरान उसने घूमने जाने की बात कही, जब मना किया तो दूसरी दोस्त का फोन आया।
दोस्तों के बार-बार आ रहा थे फोन
खबरों की माने तो दूसरी दोस्त ने विश्वास दिलाया कि वह उनकी बेटी के साथ जाएगी, इसके बाद पीड़िता वह अपने दोस्तों के साथ चली गई। पीड़िता की मां ने बताया कि घूमने के बाद एक दोस्त का फोन आया और बताया कि सड़क हादसा हो गया, जिसमें उनकी बेटी घायल हो गई है, परिजन तुरंत एसपीजीआई अस्पताल पहुंचे, वहां पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा को कार से अस्पताल पहुंचाया था, मां ने आरोप लगाया है कि अगर कोई हादसा हुआ तो तुरंत पुलिस और परिवार को फोन कर जानकारी देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, घटना के बाद से उसके दोस्त निखिल और आइबा खान फरार हैं।
pc- Mint





