UP: महिला को मजबूरी में करना पड़ा $ex, खुद का रिकॉर्ड किया प्राइवेट वीडियो और फिर सौंप दिया...जाने क्यों किया ऐसा...
- byShiv
- 27 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों ने सुना तो उनके होश उड़ गए। यहां एक महिला ने साहस का परिचय देते हुए न केवल अपने साथ हुई दरिंदगी का खुलासा किया बल्कि आरोपी को सजा दिलाने के लिए खुद की जान और इज्जत जोखिम में डालकर सबूत भी जुटाए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और उसके द्वारा सौंपे गए वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपी मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दवाई के बहाने किया था बेहोश
जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत तीन महीने पहले 19 सितंबर को हुई थी। खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का पति विदेश में काम करता है किसी काम से बाजार गई थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर वह मजनूं तिराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। स्टोर संचालक किशुन गुप्ता महिला का परिचित था। आरोप है कि किशुन ने मदद के बहाने महिला को दुकान के अंदर बुलाया उसे दवाई दी और आराम करने को कहा। दवाई खाते ही महिला बेहोश हो गई जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।
करने लगा ब्लैकमेल
पिछले तीन महीनों से आरोपी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और उसके साथ बार-बार जबरदस्ती कर रहा था। पुलिस के पास जाना चाहती थी लेकिन उसे डर था कि बिना ठोस सबूत के पुलिस उसकी बात नहीं मानेगी। इसके बाद आरोपी को कानून के शिकंजे में कसने के लिए महिला ने एक कड़ा फैसला लिया। जब आरोपी दोबारा उसके पास आया तो महिला ने चुपके से अपना मोबाइल छिपाकर रिकॉर्डिंग ऑन कर दी और आरोपी की करतूत को कैमरे में कैद कर लिया। पुलिस को रिकॉर्डिंग देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। महिला ने बताया कि उसने यह वीडियो अपनी मजबूरी में बनाया ताकि वह अपनी सच्चाई साबित कर सके।
pc- self.com





