UP: सेना के जवान की पत्नी के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म, बना लिया वीडियो, किसी को बताने पर दी ये धमकी....

इंटरनेट डेस्क। यूपी के मुरादाबाद एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो हर किसी को हिलाकर रख देगी। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है। जी हां यहां एक फौजी की पत्नी अकेली घर में थी और उसका बेटा स्कूल गया था। तभी पड़ोस का ही एक लड़का घर में घुसा और  छेड़खानी की, विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी और फिर जबरदस्ती दुष्कर्म कर डाला। सबसे खौफनाक बात यह रही की उसने पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया और कहा, “किसी को बताएगी तो ये वीडियो फेसबुक-इंस्टा पर डाल दूंगा!

क्या हुआ मामले में आगे
मीडिया रिपोटर्स की माने 32 वर्षीय पीड़िता एक गृहिणी है, जिनके पति भारतीय सेना में सिपाही हैं और इस समय सिक्किम बॉर्डर पर तैनात हैं। वह अपने छोटे बेटे के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। आरोपी का नाम हितेश है, आरोप है कि हितेश ने पहले भी कई बार पीड़िता को परेशान किया है।

कब की हैं वारदात?
पहली घटना 22 नवंबर 2025 की है उस दिन पीड़िता घर में अकेली थी बेटा स्कूल गया था, सास-ससुर और परिवार के बाकी लोग खेत पर काम कर रहे थे। हितेश मौका देखकर घर में घुस आया। दूसरी बार वही हितेश 8 दिसंबर को फिर घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। तब जाकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंची। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 22 नवंबर को हितेश ने पहले गेट खटखटाया। दरवाजा खुलते ही अंदर घुस गया और छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने गला दबाकर और चाकू से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जाते-जाते धमकी दी की अगर किसी को बताया तो ये वीडियो वायरल कर दूंगा, तेरी और तेरे पति की इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी।

pc- aaj tak