UP: बृजभूषण सिंह ने कहा, लोकसभा से मुझे बेइज्जत करके निकाला गया, जिंदा रहा तो... अपमान का घाव...
- byShiv
- 01 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बड़ा बयान दिया हैं, उन्होंने कहा कि लोकसभा से मुझे जनता ने नहीं, बल्कि साजिश के तहत हटाया गया। मेरा कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था। मुझे बेइज्जत करके निकाला गया। अगर जिंदा रहा तो एक बार जरूर लोकसभा जाऊंगा। उन्होंने कहा कि अपमान का घाव भरूंगा। हालांकि, कहां से लडूंगा, यह जनता तय करेगी। कोशिश होगी कि भाजपा से ही जाऊं। अगर पार्टी बेटे को टिकट देती है तो वह भी चुनाव लड़ेंगे, लेकिन मेरा मन है कि मैं खुद एक बार लोकसभा जरूर जाऊं।

अखिलेश यादव के लिए क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सांसद ने कहा कि जब मैं खराब दौर से गुजर रहा था, तब अखिलेश यादव ने मेरे खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। मैं, उनका एहसान कभी नहीं भूलूंगा। पूर्व सांसद ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि और सीनियर राजनेता होने के बावजूद मुझे राम मंदिर के उद्घाटन न्योता नहीं दिया गया। इसका हमेशा दुख रहेगा। जब तक जिंदा हूं, इस बात का अफसोस रहेगा। यह धोखा था। दूसरी बार जब न्योता आया तो मैंने खुद हाथ जोड़कर मना कर दिया, क्योंकि मैं स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता। राम जन्मभूमि आंदोलन में जिनका कोई योगदान नहीं था, उन्हें बुलाया गया और असली कारसेवकों को नजरअंदाज किया गया।

राम मंदिर जाऊंगा
पूर्व सांसद ने सवाल किया कि हीरो-हीरोइन बुला लिए गए, उनका क्या योगदान था ? क्या मंदिर निर्माण में हमसे या विनय कटियार से ज्यादा योगदान था उनका ? मैं अब तक रामलला दर्शन के लिए नहीं गया। अब जब जाऊंगा तो आम आदमी बनकर। लाइन में लगकर दर्शन करूंगा। पास और खास के सहारे नहीं जाऊंगा। पूर्व सांसद ने कहा कि राहुल गांधी मेरे निशाने पर नहीं हैं, लेकिन जब वह सेना और सनातन पर सवाल उठाते हैं तो एक आम नागरिक के रूप में मुझे तकलीफ होती है।
pc- parbhat khabar, deshbandhu.co.in, ddnews.gov.in






