UP: सनकी पति ने शक के चक्कर में पत्नी की गर्दन को कर दिया फावड़े से अलग, जीजा से कर रही थी फोन पर...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के शाहजहांपुर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हैरान कर देगा। जी हां यहां शक के चक्कर में एक ऐसा कांड हो गया जो जिसने  परिवार को बर्बाद कर दिया। यहां एक पति ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की गर्दन फावड़े से काटकर अलग कर दी, क्योंकि उसने उसे अपने जीजा से वीडियो कॉल पर बात करते देख लिया था।

शकी मिजाज का था
खबरों की माने तो शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के भौती गांव की रहने वाली सोमवती (35) एक साधारण ग्रामीण महिला थी। सोमवती का पति छत्रपाल अनपढ़ और बेहद शक्की मिजाज का इंसान था। जब से घर में फोन आया था, उसका शक गहराने लगा था। सोमवती जब भी किसी से फोन पर बात करती, छत्रपाल के कान खड़े हो जाते, उसे सबसे ज्यादा चिढ़ सोमवती के अपने जीजा से बात करने पर थी। उसे वहम हो गया था कि उसकी पत्नी के अपने जीजा के साथ नाजायज ताल्लुक हैं।

क्या हुआ
28 अप्रैल को छत्रपाल खेतों से काम करके वापस लौटा, हाथ में फावड़ा था और दिमाग में शक का शैतान। जैसे ही उसने घर में कदम रखा, उसने देखा कि सोमवती मोबाइल पकड़े वीडियो कॉल पर अपने जीजा से मुस्कुराकर बात कर रही है। बस, यही मंजर देख छत्रपाल का बचा-कुचा आपा भी खो गया। गुस्से में पागल छत्रपाल ने आव देखा न ताव, अपने कंधे पर रखा धारदार फावड़ा पूरी ताकत से सोमवती की गर्दन पर दे मारा। एक जोरदार प्रहार और सोमवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। पास ही बैठे उसके मासूम बच्चे अपनी मां को तड़पता देख चीखने-चिल्लाने लगे, लेकिन पत्थरदिल बाप को तरस नहीं आया। सोमवती की जान पूरी तरह निकल जाए, इसके लिए छत्रपाल ने एक के बाद एक कई वार किए। चंद मिनटों में सोमवती की गर्दन धड़ से अलग हो चुकी थी और घर का आंगन खून से लाल हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी गांव पहुंचे, 24 घंटे की लुका-छिपी के बाद पुलिस ने छत्रपाल को गांव के पास ही एक घने गन्ने के खेत से दबोच लिया।

pc- aaj tak