UP: नए जूते पहले पहने को लेकर दो भाईयों में हुआ विवाद, 16 साल के लड़के ने छोटे भाई के घोंप दी कैंची, हो गई मौत

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां जूतों को लेकर हुआ मामूली विवाद एक परिवार के लिए त्रासदी बन गया। विवाद इतना बढ़ गया की एक भाई की मौत तक हो गई। जानकारी के अनुसार नए खरीदे गए जूतों को पहनने को लेकर हुए झगड़े में एक किशोर ने अपने ही छोटे भाई की कैंची से हमला कर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे घुगली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

क्या हुआ था
पुलिस के मुताबिक, 16 और 15 साल के दो भाई ऑनलाइन मंगाए गए नए जूतों को पहले पहनने को लेकर आपस में भिड़ गए। शुरू में दोनों के बीच केवल कहासुनी हुई, लेकिन विवाद बढ़ने के साथ ही मामला हिंसक हो गया। गुस्से में आकर बड़े भाई ने अपने पास रखी कैंची उठाई और छोटे भाई पर ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में छोटे भाई के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। 

इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना के तुरंत बाद परिजन घायल छोटे भाई को आनन-फानन में घुगली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में भी शोक का माहौल है।

pc- ndtv