UP: ससुर बहू के साथ दो साल से रोज कर रहा था रेप, काट दिया अब प्राइवेट पार्ट, बोली घिनौनी हरकतों से आ गई थी....

इंटरनेट डेस्क। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक बहू ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे अपने ससुर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बहू का आरोप है कि ससुर रोज उसका रेप करता था। इसी से परेशान होकर आज उसने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद घर से बाहर निकल गई। पड़ोसियों ने ससुर को दर्द से चिल्लाता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुजुर्ग को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। बहू ने पुलिस को बताया कि वह ससुर से परेशान हो चुकी थी।

पति नहीं करता था भरोसा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बहू ने पुलिस को बताया कि घर में काम करते समय भी ससुर उसे छेड़ते रहते थे। उसने जब ये बात अपने पति को बताई तो उन्होंने भी उसका भरोसा नहीं किया। आज मैंने खुद ही अपने ससुर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। मुझे पता था वो ऐसा करेंगे तभी मैंने पहले से अपने पास ब्लेड रख ली थी।

7 साल हो गए शादी को
खबरों की माने तो जाकिर के बेटे शहजाद की शादी 7 साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। 2 साल से बेटा शहजाद हरियाणा में रह रहा है। वहां पर रिक्शा चलाता है। जाकिर की पत्नी की मौत हो चुकी है। घर पर केवल सास-ससुर और 2 बच्चियां रहती हैं। जिनमें एक बच्ची 5 और दूसरी 6 साल की है। ससुर मुजफ्फरनगर में टेंपो चलाता है। वहीं आसपास की महिलाओं का कहना है कि, बहू ने बिल्कुल सही किया। हम लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं थी। बहू घर से कम ही निकलती थी। उसने यहां कुछ औरतों को इस बारे में बताया था लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी।

pc- aaj tak