UP: बहुरानी के कमरे में आधी रात को पहुंच गया ससुर, फिर शुरू हुआ अपराध, सुबह उठ पहुंच गई सीधे ही....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही आस पास के लोग भी हैरान है। यहां एक बहुरानी ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि रात के समय जब वह अपने कमरे में सो रही थी। उसी समय उसका ससुर कमरे में जबरदस्ती घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जलाकर मार डालने की धमकी दी।

दी ये धमकी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, लेकिन पति ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और उनका समर्थन नहीं किया। इसके बाद वह थाने पहुंची और अपनी पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई। खबरों की माने तो पीड़िता की शादी जनवरी 2024 में आवास विकास कॉलोनी निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। जिसमें वे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 

उत्पीड़न का लगा दिया आरोप
खबरों की माने यह बताया जा रहा हैं कि मांग को पूरा नहीं करने पर ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे लगातार तंग कर रहे थे। उसकी शिकायत करने पर भी उसे कोई राहत नहीं मिली। पीड़िता ने बताया कि 23 जून 2024 को उसके ससुरालियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। उस रात जब वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी, तभी उसका ससुर अचानक कमरे में घुस आया। उसने धमकी दी कि यदि उसने कुछ कहा तो उसे जलाकर मार दिया जाएगा। फिर उसने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने थाने जाकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

pc- scmp.com