UP: पति के टुकड़े टुकड़े कर फेंके अलग अलग जगह, 10 साल की बेटी ने कहा पापा नहीं होते थे तो घर आते थे 3 अंकल...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां एक महिला ने तीन युवकों संग मिलकर अपने ही पति को मार डाला, फिर लाश के टुकड़े कर उन्हें पॉलिथिन में भरकर अलग-अलग जगह फेंक दिया। इस केस में अब मृतक की 10 वर्षीय बेटी ने कई भेद खोले हैं। उसने कहा- मम्मी और उन तीन अंकल को फांसी दो, मेरे पापा को उन्होंने ही मारा है.।

क्या कहा बच्ची ने
जनकारी के अनुसार 15 दिसंबर की सुबह पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक युवक का टुकड़ों में कटा शव मिला था, उसमें सिर और कुछ अंग नहीं थे, मगर बाजू का टुकड़ा जरूर था। उस बाजू में ‘राहुल’ गुदा हुआ था, इसी टैटू की मदद से पुलिस ने मृतक के बारे में डिटेल निकलवाई। शव की पहचान रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गंवा निवासी 40 वर्षीय राहुल पुत्र जसवंत के रूप में हुई।

बच्ची ने खोली पोल
खबरों की माने पुलिस जांच में सामने आया की पति 18 नवंबर से लापता था, उसकी पत्नी रूबी ने 24 नवंबर को कोतवाली चंदौसी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को शुरू से ही पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी, जिसके बाद गहन जांच शुरू की गई। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव को कई हिस्सों में काटकर अलग-अलग जगह फेंका गया। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा मृतक की 10 वर्षीय बेटी ने किया, बच्ची ने पुलिस को बताया- मम्मी-पापा के बीच अक्सर झगड़े होते थे, गौरव, सौरभ और अभिषेक नाम के लोग हमारे घर आते थे, वो हमारे लिए चॉकलेट लाते थे. पापा की गैरमौजूदगी में वो तीनों मां से मिलते थे। मासूम बच्ची ने बताया कि जब भी ये लोग आते, मुझे और मेरे भाई को किसी बहाने कमरे से बाहर भेज दिया जाता था।

pc- shutterstock.com