UP: सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को मार दिया थप्पड़, कहा मैं किसी और की, इसके बाद पंचायत में फोड़ दिया दूल्हे का....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको भी हैरान कर देगा। जी हां यहां दूल्हे को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। शादी के बाद दूल्हे के साथ इस प्रकार की वारदात हुई, शादी के बाद सुहागरात के मौके पर नई नवेली दुल्हन ने अलग ही रूप दिखाया। दूल्हन के कमरे में पहुंचे दूल्हे को पास भी नहीं फटकने दिया। दूल्हे ने जब कारण पूछा तो दूल्हन ने खुद को किसी और की बताया। इसके बाद दूल्हे को थप्पड़ मार दी। 

परिवार में फैल गई बात
खबरों की माने तो परिवार में बात पहुंची तो इस मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद पंचायत तक मामला पहुंच गया। इसमें दूल्हन के भी घरवाले भी पहुंचे थे। पंचायत के दौरान विवाद इतना गहरा गया कि दूल्हे की पिटाई कर दी गई। इसमें उसका सिर फूट गया। पूरा मामला रामपुर जिले के विलासपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

बहन ने दी जानकारी
दूल्हे की बहन का कहना है कि उसका भाई सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन के पास गया था। इसी दौरान उसे रोक दिया गया। दुल्हन ने कहा कि उसे यह रिश्ता स्वीकार नहीं है। वह किसी और की है। दूल्हे ने इस मामले में नई नवेली दुल्हन के समक्ष आपत्ति जताई। उससे सवाल पूछना शुरू किया कि उसे पहले से कोई पसंद था तो शादी क्यों की। इस पर दुल्हन ने उसे थप्पड़ मार दिया। 

pc- tv9