UP: एक मंडप, एक दुल्हन और शादी करने पहुंच गए दो दूल्हे, पुलिस की मौजूदगी में हुआ फिर निकाह, शाम को हुई फिर...
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। यहां कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को एक दुल्हन की दो बारातें पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। मुरादाबाद निवासी पहले दूल्हे से मंगनी टूटने के बाद दुल्हन पक्ष ने संभल के दूसरे दूल्हे से उसी तारीख का रिश्ता तय कर लिया था।
कैसे हुई गलती
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कार्ड बंटने और तैयारियां पूरी होने के कारण मुरादाबाद वाला दूल्हा भी बारात लेकर पहुंच गया, जिससे मौके पर तनाव और कहासुनी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और ने तीनों पक्षों की बात सुनी और दुल्हन की रजामंदी के आधार पर संभल वाले दूल्हे के साथ निकाह की रस्म पूरी कराई।
मंगनी टूटने के बाद भी आई बारात
खबरों की माने तो पूरा मामला मुरादाबाद और संभल के दो दूल्हों के बीच फंसा था। जानकारी के मुताबिक, दुल्हन की मंगनी पहले मुरादाबाद के एक रिश्तेदार से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच अनबन हो गई। दुल्हन पक्ष ने इस रिश्ते को खत्म कर संभल के युवक से शादी तय कर ली। चूंकि, पुरानी तारीख के कार्ड बंट चुके थे और तैयारी पूरी थी, इसलिए मुरादाबाद का दूल्हा भी अपना हक जताते हुए बारात लेकर बैंक्वेट हॉल पहुंच गया। एक ही समय पर दो बारातियों और दो दूल्हों को देखकर माहौल गर्मा गया। दुल्हन पक्ष ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और तीनों पक्षों को शांत कराया। आखिरकार दुल्हन की पसंद और रजामंदी को प्राथमिकता दी गई। संभल से आए दूल्हे के साथ निकाह की रस्में सादगी से अदा की गईं। मुरादाबाद वाले दूल्हे को अपनी बारात लेकर बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
pc- IBC24 news





