UP: सुहागरात को ही टूट गया रिश्ता, दुल्हन ने दूल्हे को किया मना, बताया मैं किसी और की....
- byShiv
- 27 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बेहद हैरान और सोचने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के साथ ही हर कोई हैरान और परेशान है। शादी होने के बाद जहां सुहागरात पर ही नई नवेली दुल्हन ने पति के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया और उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन, वो नहीं मानी, जिसके बाद ये मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ये घटना हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के बुढ़ौलियाना इलाके की है जहां रहने वाले युवक का कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवती के साथ विवाह तय हुआ था। तय समय के हिसाब से शादी भी संपन्न हो गई, जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर आ गया। शादी की दूसरी रस्में कराई गई हैं, इसके बाद जब सुहागरात का समय आया तो दूल्हे के पैरों के नीचे से ज़मीन निकल गई, दूल्हा जैसे ही कमरे में पहुंचा तो दुल्हन ने उसके साथ वैवाहिक जीवन शुरू करने से साफ मना कर दिया।
क्या बोली दुल्हन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दुल्हन का कहना था कि यह शादी उसकी इच्छा के खिलाफ हुई है और वह किसी दूसरे शख्स से प्यार करती है, दूल्हे को जब ये बात पता चली तो वो हैरान रह गया, जिसके बाद परिवार में अचानक माहौल बदल गया। परिजनों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन, वो मानने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। दोनों घरों में समझौते की कोशिशें नाकाम रहने के बाद ये मामला पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और परिजनों से अलग-अलग बातचीत कर मामले को शांत कराया। जिसके बाद वो दोनों अपना रिश्ता तोड़ने पर सहमत हो गए और आपसी सहमति से अलग रहने का फैसला कर लिया।
pc- tv9






