UP: साली ने की जीजा को जिंदा जलाने की कोशिश, बड़ी बहन के साथ कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत की... अब दोनों ही...
- byShiv
- 09 Jan, 2026
इंटरेनट डेस्क। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हैरान कर देेगी। जी हां यहां साली ने जीजा को जलाकर मारने की कोशिश की। जब उसकी बहन ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे पीटकर बेहोश कर दिया। आग से झुलसने के कारण जीजा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के कारण साली ने जीजा को जलाया है।
सुबह-सुबह हुई घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोपित युवती गुरुवार को किराए के मकान पर रह रहे जीजा को जलाकर मारने की कोशिश की। पीड़ित को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस के अनुसार बलिया जिले के रहने वाले 30 वर्षीय संदीप मिश्रा मडियाहू अपनी पत्नी प्रतिमा चौहान के साथ किराए के मकान में रहते हैं, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे साली निशा ने बहन को डंडे से मारकर बेहोश कर दिया और फिर जीजा को जलाकर मारने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
पति-पत्नी अस्पताल में हैं भर्ती
खबरों की माने तो सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल पति-पत्नी को तुरंत जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया, जहां जीजा का इलाज जारी है, पुलिस ने मामले की तफ्तीश भी शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि साली ने अपने जीजा को ऊपर जलता हुआ कोयला फेंक दिया तो कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि साली निशा ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। हालांकि कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
pc- hindustan





