UP: छात्रा को अगवा किया, सिगरेट से दागा, नशीले इंजेक्शन दिए और गैंगरेप किया, 16 दिनों तक यातना झेली....अब मिली तो इस...
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के महोबा में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। इस घटना के बारे में लोगों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। जी हां यहां नीट की तैयारी कर रही छात्रा को अगवा कर 16 दिनों तक उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई कि सुनने वालों की भी रूह कांप उठेगी। बताया जा रहा हैं की कोचिंग से घर लौटते समय दबंगों ने उसका अपहरण किया, उसके साथ गैंग रेप किया, उसे नशीले इंजेक्शन दिए, जब इतने से भी मन नहीं भरा तो दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसे जलती हुई सिगरेट से दागा। 16 दिन बाद पुलिस ने उसे बरामद कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
16 दिन तक बंधक बनाया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो छात्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह महोबा शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी कार सवार दबंगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। पुलिस ने पूरे 16 दिन बाद जब उसे दबंगों के चंगुल से बरामद किया तो उसने रूह कंपाने वाली आपबीती सुनाई।
नशीले इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसी के गांव के मोहित श्रीवास ने अपने साथी अंकित श्रीवास और हल्लू राजपूत समेत करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उसे 16 दिन तक प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा। उसे हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए गए और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। विरोध करने पर दरिंदों ने उसे सिगरेट से दागा और चाकू से वार किए। पीड़िता ने बताया कि दबंगों ने उसके भाई की फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी के बल पर आरोपी मोहित संग उसकी जबरन शादी करवाई। पीड़िता अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ और दोषियों के लिए फांसी की मांग कर रही है।
pc- shutterstock.com






