up: 22 दिन पहले जिस मंदिर में की शादी उसी में कपल ने किया जीवन समाप्त, मोहब्बत का हुआ खौफनाक अंत
- byShiv
- 29 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको भी हिलाकर रख सकती है। जी हां यहां न्यू मैरिड कपल ने शादी के महज 22 दिन बाद ही सुसाइड कर लिया। हैरानी की बात यह है कि नवदंपत्ति ने जिस मंदिर में 7 फेरे लेकर विवाह कर साथ जीने मरने कसमें खाईं, थीं। उसी जगह अब पति पत्नी ने जीवन खत्म कर लिया।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह दिल दहला देने वाली घटना सीतापुर जिले के हरगांव की है। जहां दंपत्ति ने अनिया कला स्थित महामाई माता मंदिर परिसर में लगे पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। मृतकों की पहचान खुशीराम (22) और मोहनी (19) के रूप में हुई है। खुशीराम और मोहनी की मौत से किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर दंपत्ति ने 22 दिन पहले 6 दिसंबर को शादी कर खुशहाल जीवन की शुरूआत की थी, आखिर फिर ऐस क्या हुआ जो इतना बड़ा कदम उठा लिया। इलाके में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस क्या कह रही
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों के अफेयर और प्रेम विवाह को उनके परिजनों ने स्वीकार नहीं किया था। शादी के बाद भी परिवार का कोई सदस्य उनसे बातचीत नहीं कर रहा था। हो सकता है कि दोनों को लगा कि वह अकले पड़ गए हैं। इसी दुख में आकर उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया होगा। हालांकि अभी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौत की साफ वजह का अभी पता नहीं लग सका है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कहीं दोनों की हत्या करके उनके शव पेड़ से लटका दिए।
pc- aaj tak






