UP: 'मुंह में मूत्र विसर्जन' की धमकी देेने वाली दरोगा ने कहा उसने मेरे ब्रेस्ट पर हाथ मारा, और मुझसे कहा....तो फिर क्या करती
- byShiv
- 01 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला, इस वीडियो में वो ट्रेफिक में फंसने के बाद एक कार वाले को धमका रही हैं और कह रही हैं की तेरे ‘मुंह में मूत दूंगी’। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अलीगढ़ एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। महिला दरोगा रचना राठी ने अपने बचाव के लिए चुप्पी तोड़ते हुए उस रात की हकीकत बताई है।
क्या बताया हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना 28 दिसंबर की शाम 7 बजे मेरठ के आबूलेन मार्केट की है, जिसका वीडियो अगले दिन सामने आया। वीडियो में रचना राठी गुस्से में कार सवार युवक को बेल्ट से पीटन, मुंह में पेशाब करने और जेल भेजने की धमकी देती नजर आईं। जांच में पता चला है कि वह सरकारी काम का बहाना बनाकर अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर के लिए निकली थीं, लेकिन दोस्तों के साथ मेरठ में शॉपिंग करने पहुंच गईं। जिस आई-20 कार से वह चल रही थीं, उस पर 14 चालान पेंडिंग हैं।
‘ब्रेस्ट पर हाथ मारने की कह रही
खबरों की माने तो राठी ने एक मीडिया संस्थान को दिए विशेष इंटरव्यू में घटना की पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि वह अपनी 75 साल की बीमार दादी को डॉक्टर के पास ले जा रही थीं। तभी एक कार ने गलत तरीके से आकर रास्ता रोक दिया। रचना का आरोप है कि जब उन्होंने टोका, तो कार सवार युवक नीचे उतरा और उसने उनके ब्रेस्ट पर हाथ मारा। वहीं, कार में बैठी महिला ने उन्हें भद्दी गालियां दीं। रचना ने कहा, अगर कोई मुझे धक्का देगा या मेरे शरीर पर हाथ लगाएगा, तो मैं कुछ तो करूंगी। हालांकि, मेरे मुंह से जो गलत शब्द निकले, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।
pc- navbharatlive.com






