US-Iran: अमेरिकी सेना कभी भी कर सकती हैं ईरान पर हमला, ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में भेजा दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच किसी भी समय युद्ध हो सकता हैं। जानकारी के अनुसार अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य ऑपरेशन की तैयारी कर रही है, जो इस्लामिक मुल्क के खिलाफ अमेरिका का सबसे बड़ा हमला हो सकता है। यह अभियान कई हफ्तों तक चल सकता है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पश्चिम एशिया में एक बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया है। इससे ईरान और अमेरिका के बीच पिछले सप्ताह शुरू हुई बातचीत पर भी खतरा मंडराने लगा है। ईरान और अमेरिकी डिप्लोमैट तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चर्चा के लिए ओमान में मिले थे।

इन घटनाक्रमों के बीच ट्रंप प्रशासन मिडिल ईस्ट में दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेज रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दूसरे एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ हजारों और सैनिक, फाइटर जेट, गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक और दूसरे हथियार शामिल होंगे, जो हमला करने और उनसे बचाव करने में सक्षम हैं।

pc- ABC NEWS