US-Iran War:अमेरिका ने बना ली नॉटी और नाइस देशों की लिस्ट, ट्रंप लेंगे चुन चुनकर...ईरान युद्ध में साथ नहीं देने पर...
- byShiv
- 23 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में सीजफायर के बीच डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की माने तो अमेरिका अब उन देशों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की सोच रहा है, जिन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध में उसका साथ नहीं दिया। पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने नाटो देशों की एक तरह की अच्छे और बुरे की लिस्ट तैयार की है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस लिस्ट में देशों को उनके डिफेंस खर्च और अमेरिका को दिए गए सहयोग के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है। लिस्ट को नाटो के महासचिव मार्क रूट के वॉशिंगटन दौरे से पहले तैयार किया गया।
जानकारी के अनुसार इसमें यूरोप के कई देशों को उनके व्यवहार के आधार पर अलग-अलग टियर में रखा गया है। डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार यूरोपीय देशों की आलोचना कर चुके हैं। उनका कहना है कि कई सहयोगी देशों ने न तो ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ दिया और न ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने में मदद की।
pc- indianexpress.com






