US: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान परमाणु डील को तैयार, जल्द कर देंगे जीत का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध कब रूकेगा किसी को कुछ नहीं पता है। लेकिन बीच बीच में ट्रंप बयान देते रहते है। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश छोड़ने और अमेरिका के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य अभियानों ने तेहरान की सैन्य क्षमताओं को बुरी तरह कमजोर कर दिया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो रिपब्लिकन प्राइमरी से पहले साउथ कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम के लिए एक वर्चुअल टेली-रैली में बोलते हुए, ट्रंप ने अपनी ज्यादातर बातें ईरान, चल रही बातचीत और मिडिल ईस्ट में सुरक्षा की स्थिति पर केंद्रित कीं।

खबरों की माने तो ट्रंप ने कहा, हम अभी बातचीत कर रहे हैं और वे एक बहुत अच्छी डील करना चाहते हैं। वे हमें सब कुछ देने को तैयार हैं। वे हमें कोई भी परमाणु हथियार न रखने का वादा करने को भी तैयार हैं। ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते और यह बात बहुत स्पष्ट है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने ईरान के सैन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। राष्ट्रपति ने बातचीत से अच्छे नतीजे की उम्मीद जताई और कहा कि जल्द ही जीत की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

pc- navjivanindia.com