USA: ईरान और होर्मुज ही नहीं अमेरिका की टेंशन, वर्ल्ड वॉर-II के बाद पहली बार हुआ ऐसा, टेंशन में पूरा देश...
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ युद्ध और होर्मुज को लेकर तनाव ही सिर्फ अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप टेंशन नहीं है। बल्कि नई टेंशन दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी पर बढ़ता कर्ज का बोझ है, जो देश की जीडीपी से भी ज्यादा हो चुका है। ऐसा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार हुआ है और ये अमेरिकी सरकार के वित्तीय बोझ में भारी बढ़ोतरी का साफ उदाहरण है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कमेटी फॉर ए रिस्पॉन्सिबल फेडरल बजट द्वारा ये चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार पर बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जो अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। बीते दिनों कमेटी फॉर ए रिस्पॉन्सिबल फेडरल बजट द्वारा किए गए एनालिसिस में सामने आया कि अप्रैल महीने के अंत में देश पर कर्ज 31.27 ट्रिलियन डॉलर था, जो अप्रैल 2025 और मार्च 2026 के बीच अमेरिकी जीडीपी 31.22 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा रहा।
रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड वॉर सेेकंड दौरान संघीय खर्च में भारी वृद्धि हुई थी। वहीं पीटर जी. पीटरसन फाउंडेशन के मुताबिक, अमेरिका के कर्ज में ताजा बढ़ोतरी के पीछे अलग वजह हैं। उनके अनुसार, ये टैक्स कटौती के अलावा ब्याज भुगतान पर सरकारी खर्च में वृद्धि है और बढ़ती उम्र वाली आबादी की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती हैं।
pc- commonwealthroundtable.co.uk





