USA: वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अमेरिका की खुली धमकी, कहा- निकोलस को सत्ता से जाना होगा
- byShiv
- 24 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच भी सबकुछ अच्छा नहीं दिख रहा है। खबरें अब यहां तक आ चुकी हैं कि अमेरिका की गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम ने कह दिया हैं कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से जाना होगा। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच पिछले कुछ समय से जारी तनाव के बीच यह अब तक का सबसे बड़ा संकेत है कि वॉशिंगटन दक्षिण अमेरिकी देश के नेतृत्व में बदलाव चाहता है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में वेनेजुएला आने-जाने वाले प्रतिबंधित तेल जहाजों की नाकेबंदी की घोषणा की थी। कैरेबियन में तैनात अमेरिकी नौसेना ने अब तक दो तेल टैंकरों को जब्त किया है और तीसरे का पीछा किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वेनेजुएला से जुड़े तेल टैंकरों पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए नोएम ने फॉक्स न्यूज से कहा, हम सिर्फ इन जहाजों को रोक नहीं रहे हैं, बल्कि हम दुनिया भर में संदेश भी भेज रहे हैं कि मादुरो जिस गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल हैं, वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें जाना होगा।
pc- aaj tak





