USA: ट्रंप ने ईरान पर किया जीत का दावा, कहा-होर्मुज में टोल वसूलने का अधिकार अब हमारा

इंटरनेट डेस्क। ईरान युद्ध के बीच होर्मुज का समुद्री रास्ता बंद होने की वजह से पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा संकट आ गया है। इस बीच ईरान ने कहा है कि जब तक स्थायी युद्धविराम पर समझौता नहीं होता, तब तक होर्मुज नहीं खोला जाएगा। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है।

जानकारी के अनुसार ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमारी जीत हुई है और वह हार चुका है। ऐसे में ईरान की जगह अमेरिका भी तो होर्मुज में शुल्क लगा सकता है। वाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, हम विजेता हैं तो शुल्क लगाने का अधिकार भी हमारे पास है। 

इसी बीच ईरान के पूर्व विदेश मंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप को मूर्ख राष्ट्रपति बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के इलेक्ट्रिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने को कहा है। अरब देशों के शासकों को ट्रंप को सबक सिखाना चाहिए और इस पूरे क्षेत्र को अंधेरे में डूबने से बचाना चाहिए।

pc- BBC