USA: ट्रंप का भारतीयों को झटका, H-1B वीजा के लिए लगेगी 99 लाख फीस! विदेश में नौकरी के सपने होंगे...
- byShiv
- 25 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने एक और ऐसे फैसले की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे उन भारतीयों को झटका लगेगा और उनके ख्वाब चूर-चूर हो जाएंगे जो विदेश में नौकरी करना चाहते हैं। दरअसल सरकार ने नए एच-1बी वीजा के लिए 1 लाख डॉलर से ज्यादा की फीस को स्थायी बनाने का प्रस्ताव दिया है, जो यहां भारतीयों को नौकरी देने वाली कंपनियों की जेब पर भारी पड़ सकता है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने नए एच-1बी वीजा के लिए 1,03,265 डॉलर की फीस प्रस्तावित की है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 98,86,389 रुपये होगी।
नियम होंगे कड़े
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अगर यह नियम लागू होता है, तो अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों को नौकरी देने वाली कंपनियों की लागत काफी बढ़ सकती है और इसका सबसे ज्यादा असर भारतीय पेशेवरों पर पड़ने की आशंका है। एच-1बी वीजा अमेरिका की एक महत्वपूर्ण वीजा व्यवस्था है। इसके जरिए अमेरिकी कंपनियां तकनीक, इंजीनियरिंग, शिक्षा, रिसर्च और दूसरे विशेष क्षेत्रों में विदेशी कर्मचारियों को नौकरी पर रखती हैं। हर साल 65000 सामान्य एच-1बी वीजा जारी किए जाते हैं।
भारतीय प्रोफेशनल्स की कैसे बढ़ेगी मुश्किल?
भारतीय प्रोफेशनल्स इस वीजा कार्यक्रम में सबसे बड़ा हिस्सा रखते हैं। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो वित्त वर्ष 2025 में करीब 70 प्रतिशत एच-1बी वीजा कर्मचारी भारतीय थे। चीन के नागरिक लगभग 12 प्रतिशत हिस्से के साथ दूसरे स्थान पर थे। ऐसे में नई फीस का भारतीय कर्मचारियों पर खासा असर पड़ सकता है।
pc- newsonair.gov.in






