USA: भारत पर लगाए गए टैरिफ के लिए ट्रंप का उनके ही देश में विरोध, संसद में प्रस्ताव किया गया पेश

इंटरनेट डेस्क। भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत का टैरिफ का अब विरोध शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार ट्रंप को अपने ही देश में आलोचना झेलनी पड़ रही है। ट्रंप के इस फैसले के खिलाफ अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें भारत पर लगा 50 प्रतिशत टैरिफ हटाने की बात कही गई है। खबरों की माने तो 3 सांसदों ने इसको विरोध किया है।

भारतीय मूल के हैं ये सांसद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति, सांसद डेबोरा रॉस और सांसद मार्क वेसी ने मिलकर निचले सदन में यह संकल्प पत्र पेश किया है। इस संकल्प पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित राष्ट्रीय आपातकाल को समाप्त करने की मांग की गई है, जिसके तहत भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा है। अमेरिकी सांसदों ने इसे अवैध और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक करार दिया है।

ब्राजील पर भी लगा था टैरिफ
खबरों के अनुसार इससे पहले ब्राजील पर लगे 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद भी अमेरिकी संसद में ऐसा ही प्रस्ताव रखा गया था। ट्रंप ने अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम के तहत आपातकाल लगाने हुए भारत पर पहले से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था। ट्रंप का यह फैसला 27 अगस्त से लागू हो गया था।

pc- indianexpress.com