इंटरनेट डेस्क। अमेरिका की करेंसी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का साइन अब नए अमेरिकी कागजी नोटों पर दिखाई देगा। इस घोषणा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह अमेरिका के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी पद पर आसीन राष्ट्रपति के साइन करेंसी पर अंकित किए जाएंगे।
खबरों की माने तो अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम देश की स्वतंत्रता के 250वें वर्ष के मौके पर उठाया जा रहा है। इसके साथ ही 165 साल पुरानी परंपरा भी टूटेगी। 1861 से अब तक अमेरिकी करेंसी पर ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स के साइन होते थे, जिसे अब हटा दिया जाएगा।
ट्रेजरी के मुताबिक, जून से 100 डॉलर के नए नोट छापे जाएंगे, जिन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के साइन होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य मूल्यवर्ग के नोट भी जारी किए जाएंगे।
pc- www.prio.org






