Uttar Pradesh: 2027 के विधानसभा चुनावों की अभी से तैयारी शुरू, मोदी संग रणनीति बनाने में जुटे सीएम योगी, शाह से भी मिले
- byShiv
- 06 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 में चुनावी घमासान होने वाला हैं, लेकिन उसकी जमीन अभी से तैयार होने लगी है। उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव को लेकर इस वक्त नरेंद्र मोदी नया यूपी वाले नारे के साथ रणनीति बनाने में जुट चुके हैं। खबरों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जबकी सुबह वह प्रधानमंत्री से मिले। फिर बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो योगी आदित्यनाथ 2027 की विजय साधना में जुट चुके हैं। इसी से जुड़ी अहम मुलाकात और बातचीत करने सीएम योगी राम मंदिर की रेप्लिका लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। राम मंदिर के संपूर्ण होने पर धर्म ध्वजारोहण किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री गुलाबी मीनाकारी से बने राम मंदिर के मॉडल को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। चांदी के इस राम मंदिर मॉडल को वाराणसी के कलाकार ने बनाया है. इस मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आपका पाथेय नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करने हेतु सदैव नवीन ऊर्जा का संचार करता है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार।
pc- aaj tak, x.com,ndtv






